Dhanbad News: सीआइएसएफ के आइजी व डीआइजी ने किया जमुनिया कोलियरी का निरीक्षणमाइंस का अवलोकन करते सीआइएसएफ आइजी
बीसीसीएल के सुरक्षा जीएम मोहम्मद हफीजुद्दीन कुरैशी पर कोयला चोरों द्वारा हमला के बाद रविवार को सीआइएसएफ के आइजी प्रबोध चंद्रा व डीआइजी जितेंद्र कुमार तिवारी जमुनिया कोलियरी का निरीक्षण किया. आइजी ने घटना की जांच की और सुरक्षा का जायजा लिया. व्यू प्वाइंट से कोलियरी का अवलोकन किया. कमांडेंट प्रदीप विश्वकर्मा, डिप्टी कमांडेंट अक्षय शिवाजी राव, एसी एसपी एक्का के साथ विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था व कोयला चोरी के रास्तों की जानकारी ली. इस दौरान आइजी प्रबोध चंद्रा ने कहा कि अधिकारियों व सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रबंधन के साथ मिलकर कड़े कदम उठाये जायेंगे. संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.Dhanbad News: अधिकारियों व जवानों पर हमला करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा : आइजी

Dhanbad News: अधिकारियों व जवानों पर हमला करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा : आइजी
Copied link
Dhanbad News: सीआइएसएफ के आइजी व डीआइजी ने किया जमुनिया कोलियरी का निरीक्षण