Dhanbad News: बच्चों ने नृत्य और गीतों से बांधा समां

Dhanbad News: पीएमश्री उउवि डुमरिया स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

Dhanbad News: केलियासोल प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरिया में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल, प्रधानाचार्य वासुदेव रवानी व मुखिया प्रतिनिधि मदन मोहन राय ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने गीत-संगीत और नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिया. बच्चों ने पंजाबी, बांग्ला, हिंदी व आदिवासी गीत प्रस्तुत किया. खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. प्रधानाचार्य वासुदेव रवानी ने कहा कि बच्चों को विभिन्न संस्कृति से अवगत कराने के लिए विभागीय निर्देशानुसार यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उत्तम दास, राजेश महतो, रामीज हालिम, गोपाल दुवे, धर्मेंद्र महतो, चिरंजीत महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >