Dhanbad News : आंबेडकर सेवा संस्थान ने संत गाडगे की पुण्यतिथि मनायी

Dhanbad News : आंबेडकर सेवा संस्थान ने संत गाडगे की पुण्यतिथि मनायी

Dhanbad News : सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सेवा संस्थान की ओर से मैथन गोगना छठ घाट में शनिवार को संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि मनायी गयी. उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि बाबा गाडगे कहा करते थे कि संत वही हैं, जो गरीबों, कमजोरों, अनाथों, दिव्यांगों की सेवा करते हैं. उन्होंने कीर्तन के माध्यम से दलित, शोषित समाज को जागृत करने का काम किया. कहा कि 23 फरवरी 1876 को अमरावती (महाराष्ट्र) में उनका जन्म हुआ. मौके पर जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, अध्यक्ष युगल भुइंया, सचिव चंद्र शेखर आर्य, काजल बाउरी, कुंदन यादव, प्रभुनाम पासवान, धनंजय कुमार, रवींद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुमार बौध, नंदलाल साव, अमरजीत सिंह, अशोक भुइंया, सूर्यदेव सिंह, रामानंद सिंह, बिपिन बिहारी मंडल, तुलसी राम, अशोक राम, मोहन सिंह, कृष्णा राम, विनोद प्रसाद, राजकुमार रविदास, प्रो महावीर दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >