Dhanbad News : कैजुअल मजदूरों ने बिजली बिल पूर्ववत रखने की मांग की

Dhanbad News : कैजुअल मजदूरों ने बिजली बिल पूर्ववत रखने की मांग की

Dhanbad News : डीवीसी के कैजुअल मजदूरों ने बिजली बिल पूर्ववत एक सौ रु रखने की मांग की है. इस बाबत उन्होंने परियोजना प्रमुख को एक ज्ञापन सौंपकर नयी व्यवस्था के अनुसार बिल भुगतान करने में असमर्थता जतायी है, श्रमिकों ने कहा है कि प्रबंधन ने कैजुअल मजदूरों का विद्युत संपर्क विच्छेद कर उनके आवासों में नया स्मार्ट मीटर लगा दिया है. अब इसे रिचार्ज कर बिजली उपयोग करना होगा. इन मजदूरों ने कहा है कि जब उनका वेतन मात्र 12 हजार रु है, तो वे लोग अपना परिवार चलाएंगे या मीटर रिचार्ज करेंगे. उनका कहना है कि पहले इनलोगों को बिजली के एवज में एक सौ रु लगता था, उसे हि फिर बहाल कर दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >