Dhanbad News: फल व्यवसायी पर फायरिंग मामले में दो अज्ञात पर केस दर्ज

Dhanbad News: तोपचांची में 24 मार्च की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने की थी फायरिंग

तोपचांची 24 मार्च की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने की थी फायरिंग

Dhanbad News: तोपचांची के फल व्यवसायी रमेश भगत पर फायरिंग मामले में तोपचांची पुलिस ने घायल रमेश भगत के फर्द बयान के आधार पर दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घायल रमेश भगत ने पुलिस को कई लोगों का नाम बताया है, जिसके साथ उसका विवाद चल रहा था.

भुक्तभोगी ने अपने ही परिवार के लोगों पर जताया है शक

उसने शिकायत में कहा है कि पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाई कन्हैया, राजेश भगत, चाचा उत्तम भगत, तरुणी भगत, विक्की भगत तथा फल दुकान के बगल के दुकानदार से विवाद होने की बात कही है. उन्होंने उक्तरोक्त लोगों में से किसी ने जान मरवाने की नीयत से मेरे ऊपर गोली चलवाने की आशंका जतायी है. ज्ञात हो कि रमेश भगत 24 मार्च की रात फल दुकान बंद कर स्कूटी से निवास जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से नीले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति में से पीछे बैठा व्यक्ति ने उन पर तीन-चार राउंड गोली चला दी. जान बचाने के लिए घायल अवस्था में स्कूटी पंप में घुसा दी. घटना के बाद अपराधी गोमो की ओर भाग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >