Dhanbad News : निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ऑटो की किस्त जमा करने पर जाली रसीद देने का आरोप

बाेकारो के पथुरिया जरीडीह निवासी धमेंद्र कुमार नायक की शिकायत पर बैंकमोड़ थाना की पुलिस ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सागर सिंह समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. धमेंद्र ने ऑटो की किस्त जमा करने पर उसे जाली रसीद देने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि मई 2019 में लोन पर ऑटो खरीदी. समय पर किस्त जमा नहीं करने पर कंपनी ने 13 दिसंबर 2023 को वाहन खींच लिया. इसके बाद वह 21 दिसंबर, 2023 को निजी फाइनेंस कंपनी पहुंचे. उसी दिन कंपनी के कर्मी इंद्र विजय सिंह व सूरज कुमार के समक्ष किस्त का कुल बची शेष राशि 70 हजार रुपये जमा कराया. इसकी काउंटर रसीद भी उपलब्ध करायी गयी. पिछले माह 25 तारीख को बोकारो के माराफारी थाना के पास से कंपनी ने यह कहकर ऑटो खींच लिया गया कि उनका किस्त बकाया है. इसके बाद वह धनबाद के बैंकमोड़ स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे और रसीद दिखायी. उन्हें बताया गया कि रसीद जाली है. मामले में बैंकमोड़ पुलिस ने सागर सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल यादव, विकास यादव व कंपनी के वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >