Dhanbad News : आरयूबी महुदा के कर्मियों को अंधाधुंध फायरिंग मामले में तीन पर केस, दो खोखा बरामद

Dhanbad News : आरयूबी महुदा के कर्मियों को अंधाधुंध फायरिंग मामले में तीन पर केस, दो खोखा बरामद

Dhanbad News : महुदा में रेलवे अंडर ब्रिज का काम कर रहे मजदूरों पर मंगलवार की रात अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर दो मजदूरों को घायल किये जाने के मामले में बुधवार को महुदा थाना में संवेदक योगेंद्र शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गा. पुलिस ने आवेदन के आधार पर राजेश सिंह, करुण सिंह, दोनों मोकामा बिहार व अजीत सिंह भागा, झरिया को आरोपी बनाया है. मामला दर्ज करने के बाद अपने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद संवेदक योगेंद्र शर्मा को साथ लेकर शाम को घटनास्थल पहुंचे और जांच की. जांच में कैंप में रखी लकड़ी की चौकी के नीचे दो 7.65 एमएम के खोखे बरामद हुए. उस कैंप में मंझौल बरियारपुर बेगूसराय बिहार निवासी घायल मजदूर ललन साहनी, झूलन चौधरी, पप्पू साहनी, सत्तो साहनी, बिट्टू कुमार व बिट्टू साहनी रहते हैं. संवेदक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि राजेश सिंह, करुण सिंह व अजीत सिंह ने फोन पर कई बार रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. लेकिन उन्होंने साफ कह दिया था कि वह किसी को रंगदारी एक पैसा नहीं देंगे. बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद भी फोन पर उन्होंने कहा कि अंजाम देख लिया. इधर महुदा थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि आवेदन पर तीन लोगों को नामजद किया गया है. जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बता दें कि मंगलवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने यहां रात का खाना खा रहे मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी थी. उसमें दो को गोली लगी थी, जो एसएनएमएमसीएच धनबाद में इलाजरत हैं. ललन की एक गोली कमर में फंसी हुई है. यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत श्री तिरुपति बालाजी इंटरप्राइजेज कंपनी काम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >