छात्रा का पीछा करते युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस के हवाले किया

धनबाद में कार्मेल स्कूल की छात्रा का पीछा करने और छेड़खानी करने के आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पॉलिटेक्निक रोड इलाके में कार्मेल स्कूल की एक छात्रा का कथित तौर पर लगातार पीछा करने और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. परिवार को जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया.

वैन चालक ने वीडियो बनाकर सूझ-बूझ से लिया काम

परिजनों का आरोप है कि करीब 40 वर्षीय एक युवक छात्रा के स्कूल आने-जाने के दौरान लगातार उसका पीछा करता था. युवक की हरकतों से छात्रा डरी हुई थी. परिजनों के अनुसार छात्रा को स्कूल लाने-ले जाने वाले वैन चालक ने युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखा.

इसके बाद चालक ने युवक की हरकतों का वीडियो बना लिया और उसे छात्रा के परिजनों को भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी.

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पकड़ा गया

वीडियो मिलने के बाद परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर परिजन और आसपास के लोग पॉलिटेक्निक रोड इलाके में पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की. इसी दौरान कथित रूप से छात्रा का पीछा कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस कर रही गहन तफ्तीश

स्थानीय लोगों के अनुसार पकड़ा गया युवक मल्लीपट्टी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस वीडियो फुटेज और परिजनों की शिकायत के आधार पर घटना की जांच कर रही है.

पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवक कितने दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था और उसके खिलाफ लगाये गये आरोपों की वास्तविकता क्या है. परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >