Dhanbad News: तोपचांची में पोल से टकरायी कार, तीन घायल

Dhanbad News: घायलों में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव जय होरो, उनकी पत्नी व बेटा शामिल

Dhanbad News: झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव जय होरो की कार रविवार को जीटी रोड स्थित तोपचांची थाना क्षेत्र के कबीरडीह के समीप असंतुलित होकर पोल से टकरा गयी. घटना में जय होरो, उनकी पत्नी गुड्डी तथा 12 वर्षीय पुत्र ऑस्टिन घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को साहोबहियार स्थित सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गयी. इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना के बाद तोपचांची पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गयी. विदित हो कि सात मई 2024 को बरवाअड्डा के समीप आठ लेन पर सड़क हादसे में जय होरो के दो पुत्रियों जिया तथा इशिका की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >