Dhanbad News: डीएवी मॉडल स्कूल में शिक्षकों की क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला

Dhanbad News: डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआइ में तीन दिवसीय शिक्षकों की अंग्रेजी क्षमता संवर्द्ध कार्यशाला संपन्न हुई.

कार्यशाला में शामिल प्रशिक्षक व शिक्षक. Dhanbad News: जोड़ापोखर स्थित डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआइ में शनिवार को तीन दिवसीय शिक्षकों की अंग्रेजी क्षमता संवर्द्ध कार्यशाला संपन्न हुई. प्राचार्या महुआ सिंह व डीएवी सीएमसी दिल्ली की ओर से प्रशिक्षण समन्वयक और क्लस्टर प्रमुख प्रज्ञा सिंह सह प्राचार्य डीएवी बिष्टुपुर के मार्गदर्शन में कार्यशाला हुई. प्रज्ञा सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया. महुआ सिंह ने कहा कि ऐसी कार्यशाला से बच्चे नवीन शिक्षण कार्यशैली से रूबरू होते हैं. वर्तमान युग में बच्चों को इंग्लिश सीखना जरूरी है. कार्यशाला में सात स्कूलों ने भाग लिया. इसमें डीएवी सीएफआरआइ, डीएवी विष्टुपुर, डीएवी चाईबासा, डीएवी जामाडोबा, डीएवी नोआमुंडी, डीएवी महुदा, डीएवी सिजुआ शामिल थे. टाटा डीएवी सिजुआ : बच्चों को तनावमुक्त रखने पर चर्चा टाटा डीएवी सिजुआ में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई. प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान विषय पर आयोजित कार्यशाला में डीएवी जामाडोबा, डीएवी बिष्टुपुर, डीएवी चाईबासा, डीएवी महुदा, नोवामुंडी, डीएवी बरोरा के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया. टाटा डीएवी की मेजबानी में शिक्षक-शिक्षिकाओं को कक्षा में कैसे खुशनुमा एवं पठन-पाठन का माहौल बनाना है. बच्चों को तनाव मुक्त रखना है, उसकी जानकारी दी गयी. कलस्टर प्रमुख प्रज्ञा सिंह तथा प्राचार्य चंद्रानी बनर्जी ने शिक्षकों की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं संवर्धन पर जानकारी दी. मौके पर प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा, महुआ सिंह, अनुज कुमार मिश्रा, एके सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >