Dhanbad News : मोमबत्ती से घर में लगी आग, हजारों का सामान जल कर राख

Dhanbad News : मोमबत्ती से घर में लगी आग, हजारों का सामान जल कर राख

Dhanbad News : एमओसीपी कॉलोनी स्थित सेक्टर 30 के नीचे ब्लॉक निवासी अजय हाड़ी के कर्कट के घर में शनिवार की रात मोमबत्ती जलने से आग लग गयी. जिससे घर में रखा हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. बताया जाता है कि शनिवार की रात अजय हाड़ी ने अपने घर में एक मोमबत्ती जलाकर कूलर पर रख दिया था और बाहर से ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां चला गया. जल रही मोमबत्ती से कूलर में आग पकड़ ली. आग की चपेट में आने से पलंग और आसपास में रखी सामग्री जल उठी. घर की छत से धुआं और आग की लपटें बाहर निकलने लगी, तो कुछ लोगों की नजर पड़ी. सूचना तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार को दी गयी. खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप ने धनसार फायर ब्रिगेड को सूचित किया, तो फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर पूरी तरह से आग बुझा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >