Dhanbad News: निरसा प्रखंड के अंतर्गत बेलचढ़ी में मंगलवार को जिला भू-अर्जन विभाग एवं एनएचएआइ द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. आधा दर्जन घरों को ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान लोगों के साथ अधिकारियों की नोकझोंक हुई. झामुमो नेता उमाशंकर सिंह सहित अन्य पहुंचे और एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया. कहा कि स्ट्रक्चर का भुगतान किया गया है. लेकिन जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. उनलोगों ने अधिकारियों को कागजात भी सौंपा.
घर को ध्वस्त करने का आरोप
इसी क्रम में एक टूटे हुए घर के मालिक ने आरोप लगाया कि उन्हें घर का सामान हटाने के लिए मोहलत तक नहीं दी गयी. अंदर सामान रहते हुए घर को ध्वस्त कर दिया गया. उससे उन्हें लाखों रुपए की क्षति हुई. उन्होंने यह आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उनका पुत्र, जो कि 12वीं की परीक्षा दे रहा है. उसे भी पुलिस ने पीटा. वहीं दूसरी तरफ़ मौके पर उपस्थित अधिकारी ने बताया कि यह सारा आरोप गलत है. कहा कि हम सिर्फ वैसे घरों को ध्वस्त कर रहे हैं, जिनकी ज़मीन की प्लॉट संख्या हमें सीनियर अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
