धनबाद.
यूआइपीएम लेजर रन विश्व चैंपियनशिप 2024 में धनबाद की अनु ने कांस्य पदक जीता है. मॉडर्न पेंटाथलॉन अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा विश्व लेजर रन प्रतियोगिता का आयोजन चीन में छह से 10 जून तक किया गया था. इसमें मॉडर्न पेंटाथलाॅन फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम से धनबाद के बलियापुर प्रखंड की निवासी अनु कुमारी भी शामिल हुई थी. अनु प्रखंड के बाघमारा पंचायत अंतर्गत मोदीडीह गांव निवासी सुभाष चंद्र महतो की पुत्री है. उसने मिक्स इवेंट में प्रिंस कुमार के साथ कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. अनु के रविवार को धनबाद के भागा स्टेशन पहुंचने पर गांव के लोगों व जिला संघ के पदाधिकारियों ने उसका भव्य स्वागत किया. मौके पर संघ के पदाधिकारी अभिषेक पांडे, राहुल आनंद दिनेश यादव मौजूद थे. इस उपलब्धि पर मॉडर्न पेंटाथलोंन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, आलोक मिश्रा कोषाध्यक्ष, ललन पांडेय, रणवीर सिंह, शिवा कुमार महतो, जयराम कुमार समेत सभी पदाधिकारियों ने उसे बधाई दी है. यह जानकारी धनबाद जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ के पदाधिकारी शिवकुमार महतो ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
