आयुष्मान योजना : SNMMCH में 85 हजार रुपए में महिला के दोनों घुटनों का सफल प्रत्यारोपण

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) के ऑर्थो विभाग में गोविंदपुर के गोरगोरों गांव निवासी गांधरी देवी के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण की गयी.

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के ऑर्थो विभाग में गोविंदपुर के गोरगोरों गांव निवासी गांधरी देवी (36 वर्षीय) के दोनों घुटनों की सफल सर्जरी (घुटनों का प्रत्यारोपण) की गयी. ऑर्थो विभाग के एचओडी डॉ डीपी भूषण व उनकी टीम ने अलग-अलग तिथियों में गांधरी देवी के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया.

गांधरी देवी को अभी दी जा रही है फिजियोथेरेपी

सर्जरी के 15 दिन बाद अब महिला अपने पैरों पर चलने लगी है. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद व डॉ डीपी भूषण ने बताया कि ऑर्थो के डॉ पप्पू मरांडी, डॉ यश सिंह, डॉ राहुल चंदन के अलावा एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ सीडी राम व उनकी टीम के सहयोग से महिला के दोनों घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया है. फिलहाल गांधरी देवी को फिजियोथेरेपी दी जा रही है.

मात्र 82 हजार रुपये के पैकेज में हुआ दोनों घुटनों का ऑपरेशन

डॉ डीपी भूषण ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत महिला के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया गया. 24 जनवरी को गांधरी देवी इलाज के लिए धनबाद जिले के एसएनएमएमसीएच पहुंची थी. विभिन्न जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 फरवरी को पहले उनके बायें पैर के घुटने फिर 25 फरवरी को दाहिने पैर के घुटनों सर्जरी की गयी. निजी अस्पताल में एक घुटने के प्रत्यारोपण में लगभग ढाई लाख रुपये खर्च आता है. यानी, दोनों घुटने की सर्जरी में लगभग पांच लाख रुपये खर्च होने थे. लेकिन, आयुष्मान भारत योजना के तहत उनके दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण 82 हजार रुपये के पैकेज में किया गया है.

Also Read : आयुष्मान योजना से जुड़े धनबाद के 18 अस्पताल, 50 अस्पतालों को जोड़ने की चल रही है प्रक्रिया

SNMMCH में नी-रिप्लेसमेंट के लिए खास व्यवस्था

डॉ डीपी भूषण ने बताया कि नी-रिप्लेसमेंट के मरीजों के लिए एसएनएमएमसीएच में खास व्यवस्था की गयी है. नी-रिप्लेसमेंट के मरीजों के लिए अस्पताल में केबिन की सुविधा उपलब्ध है. इससे सर्जरी के पश्चात संक्रमण का खतरा रोकना संभव है.

Also Read : आयुष्मान भारत में गड़बड़झाला : डॉक्टर धनबाद में, चतरा में हो था रहा ऑपरेशन, शिकायत पर क्लिनिक बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >