Dhanbad News: बाघमारा में प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव 31 को

Dhanbad News: डुमरा से हरिणा तक निकाली जायेगी झांकी

Dhanbad News: डुमरा से हरिणा तक निकाली जायेगी झांकी Dhanbad News: करमा अखाड़ा समिति बाघमारा की ओर से 31 अगस्त को हरिणा ग्राउंड में प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव मनाया जायेगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. शुक्रवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन मोहन महतो ने भीमकनाली में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, अति विशिष्ट अतिथि सांसद ढुलू महतो व चंद्र प्रकाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि में बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता व समिति संरक्षक विधायक शत्रुघ्न महतो होंगे. आयोजन में सभी 61 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि सहयोग कर रहे हैं. 31 को डुमरा से हरिणा तक झांकी निकाली जायेगी. करमा नृत्य व गीत प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर समिति अध्यक्ष मदन मोहन महतो, मदन प्रसाद, पालचंद महतो, दीपक प्रसाद, सिंटू साव, प्रेम कुमार, दामोदर साव, लक्ष्मण रवानी, बबलू मिश्रा, विनोद मिश्रा, शशिकांत शरण आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >