शहीद शक्तिनाथ महतो जयंती की तैयारियां तेज, भाजपा पदाधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती के अवसर पर सिजुआ में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया। जानिए पूरी जानकारी।

धनबाद: क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की 2 अगस्त को 78 जयंती सिजुआ स्थित समाधि स्थल, जन्मस्थली तेतुलमुढी तथा तेतुलमारी के शक्ति चौक पर मनाने की तैयारी जोरो पर है. इसे लेकर आयोजनकर्ता जोर-शोर से जुटे है. जन्मस्थली तेतुलमुढी में आयोजित आमसभा में भाजपा के‌ प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद व विधायकों का आगमन होना है.

जिसे लेकर जिला अध्यक्ष श्रवण राय समाधी व सभा स्थल का जायजा लेने गुरूवार को पहुँचे. इस क्रम मे उन्होने आयोजन समिति के सदस्यों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कहा कि दोनो ही जगह साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये. निर्धारित समय में अतिथियों का आगमन होगा जो शहीद‌ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित‌ करने के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे.

इधर शहीद महतो के अनुज व भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुरेश महतो ने बताया कि समारोह को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है. अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और शहीद शक्तिनाथ महतो के संघर्ष एवं योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है.

उन्होंने कहा कि समारोह में सांसद, विधायक, बीसीसीएल अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक‌ दलो के नेता, सामाजिक संगठन, स्वंयसेवी संस्था, सामाजिक कार्यकर्ता, असंगठित मजदूर सहित दर्जनाधिक गांव के लोग शामिल होंगे . इस दौरान शक्ति स्कूल परिसर स्थित आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धांसुमन अर्पित करने के साथ श्रद्धांजलि सभा का‌ आयोजन होगा. इसकी तैयारी लगभग पुरी कर ली गयी है.

मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जलाल अंसारी के आलावे कई कार्यकर्ता मौजूद थे‌. ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष 2 अगस्त को शक्ति जयंती धूमधाम के साथ मनाया जाता है. जहॉ सिजुआ स्थित समाधी स्थल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है.

वही तेतुलमुढी मे जन्मस्थली तथा तेतुलमारी स्थित शक्ति चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है. इस दौरान तेतुलमारी स्थित कुष्ठ चिकित्सालय मे कुष्ठ रोगियों के बीच मिष्ठान भोजन के साथ फल का वितरण किया जाता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >