गोविंदपुर में भाजपाइयों ने किया ईई का घेराव

गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों-भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया.

गोविंदपुर. गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों-भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा : गोविंदपुर, बरवाअड्डा व आसपास के क्षेत्रों में बिजली की स्थिति विकट हो गयी है. इस लचर व्यवस्था से लोग भीषण गर्मी में त्राहिमाम कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर इसमें तुरंत सुधार नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. श्री सिंह ने कार्यपालक अभियंता की अनुपस्थिति में गोविंदपुर के एसडीओ स्वरूप कुमार बक्शी व बरवाअड्डा के एसडीओ रजनीश कुमार से वार्ता की. एसडीओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. श्री सिंह ने कार्यपालक अभियंता के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा. वार्ता में बलराम साव, दिनेश मंडल, रतिरंजन गिरि, बमबम साव, किरिटी भूषण रूज, राजकिशोर महतो, विवेकानंद पांडेय, जग्गू साव, गोविंद राय, अशोक गिरि, नंदगोपाल गिरि, पप्पू विश्वकर्मा, विनय साव, सुनील मंडल, प्रमोद हेंब्रम, टेकलाल महतो, प्रदीप विश्वकर्मा, इंद्रजीत मंडल, शिवप्रसाद पांडेय, कुंदन पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, सुनील गोप, भीम कुंभकार, आनंद कुंभकार, आनंद महतो, दिलीप महतो, रामू गोप, गोविंद कुमार, राजकुमार दासौंधी आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >