Dhanbad News : भाजपा महिला मोर्चा ने हर घर स्वदेशी अभियान चलाया

Dhanbad News : भाजपा महिला मोर्चा ने हर घर स्वदेशी अभियान चलाया

Dhanbad News : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कतरास मंडल द्वारा शुक्रवार को हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों का उपयोग को बढ़ावा देना, स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करना तथा ””वोकल फोर लोकल”” के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना रहा. नेतृत्वकर्ता जानकी देवी ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से ही संगठन सशक्त होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा. मौके पर मोर्चा की आरती देवी, कंचन सिन्हा, शशिकांता रावत, चंचला देवी, संगीता देवी, रानी देवी, सरिता देवी, शोभा देवी आदि थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >