Dhanbad News : भाजपा किसान मोर्चा ने टिफिन बैठक के साथ की मन की बात

Dhanbad News : भाजपा किसान मोर्चा ने टिफिन बैठक के साथ की मन की बात

Dhanbad News : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूर्वी टुंडी के जमडीहा बूथ संख्या 97 में रविवार को जिला स्तरीय ””मन की बात”” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष समीर कुमार साव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ओर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना. कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रमंडलीय प्रभारी सुरेश महतो, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुंभकार, राजेश चौधरी, प्रदेश मंत्री हीरामन नायक, जिला प्रभारी अजय सिंह सरोज महतो, शंकर चंद्र दां ने संबोधित किया. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी, अजीत कुंभकार, विजय महतो, विनोद महतो, प्रेम महतो, मनोज महतो, सुभाष महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >