भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा संचालित ‘मन की बात’ जनसंपर्क अभियान में धनबाद ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए पूरे प्रदेश में सशक्त उपस्थिति दर्ज करायी है. अंतिम रिपोर्ट के अनुसार धनबाद महानगर ने प्रदेश स्तर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. रिपोर्ट के अनुसार धनबाद महानगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों से ‘सरल ऐप’ पर रिपोर्टिंग की गयी. वहीं 81 विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में धनबाद अंतर्गत झरिया विधानसभा क्षेत्र ने चौथा स्थान प्राप्त किया है. वहीं जोरापोखर मंडल प्रदेश में छठे स्थान पर रहा.
जिलावार आंकड़ों में भी धनबाद का उल्लेखनीय प्रदर्शन
जिलावार आंकड़ों में भी धनबाद (ग्रामीण एवं महानगर) का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जहां सैकड़ों बूथों से समय पर रिपोर्टिंग कर प्रदेश की रैंकिंग में अहम योगदान दिया गया. संगठन की इस उपलब्धि पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में हमारे जिले की उल्लेखनीय भूमिका व तीसरा स्थान मिलना कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. इससे आगामी कार्यक्रमों और जन-आंदोलनों में नयी ऊर्जा आयेगी. कहा कि मन की बात के इस संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रवण कर, इसे अपने-अपने स्तर पर स्थानीय मीडिया तथा सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
