DHANBAD NEWS : भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने चुनावी सभा को किया संबोधित

बोले विधायक राज सिन्हा- झारखंड में अमन-चैन के लिए भाजपा की सरकार बनायें

धनबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. चुनावी सभा को भी संबोधित किया. धनसार स्थित विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड में अमन-चैन के लिए भाजपा की सरकार बनाने की अपील की. सभा का आयोजन धनबाद मजदूर संघ के नेता अरविंद सिंह, अवधेश सिंह के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के बुनियाद पर खड़ी सरकार को बदलना है. कहा की वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है हमारी सरकार आने पर युवाओं महिलाओं बेरोजगारों के लिए सरकार अनेक योजनाएं लाएगी जिसे हम पंच परण में घोषित किए हुए हैं. इस क्रम में बैंक मोड़ के मंडल अध्यक्ष सनी रवानी, पूर्व अध्यक्ष सोनू सिंह, संजय गोस्वामी, बाल मुकुंद राम, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र मालाकार, रिंकू सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.

पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने खिलायी मिठाई :

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा आज पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल से मिलने उनके घर गये. चुनाव पर चर्चा की और सहयोग की अपील की. श्री अग्रवाल ने श्री सिन्हा को मिठाई खिलाकर विजय की कामना की. विधायक ने भी उन्हें मिठाई खिलायी.

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक से मिलने अस्पताल पहुंचे :

श्री सिन्हा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक से मिलने अस्पताल पहुंचे. उनका कुशल क्षेम लिया. श्री मल्लिक ने भाजपा प्रत्याशी को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी. इस मौके पर जावेद खान, हुबान मल्लिक, आनंद चौरसिया, अमरेंद्र सिंह भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >