रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने झारखंड बंद का एलान किया था. इसका बरोरा क्षेत्र में कोई खास असर नहीं दिखा. क्षेत्र की अधिकांश दुकानें खुली रहीं और सामान्य दिनों की तरह आवागमन जारी रहा. लंबी दूरी की बसों को छोड़कर यातायात सामान्य रहा. स्कूल भी खुले रहे.
बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया. हरिणा हिरक चौक पर कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. हालांकि बाद में आवागमन सामान्य हो गया.
प्रदर्शन में बाघमारा मंडल अध्यक्ष बलिराम चौहान, विधायक प्रतिनिधि गोपाल सिंह, बच्चू राय, राजू शर्मा, बंटी हरि, मंटू कुम्हार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
