Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी के छात्र के स्टार्टअप को मिला सीड ग्रांट

Dhanbad News: स्टार्टअप को दो वर्षों तक सपोर्ट और मेंटरशिप देगा आइआइटी दिल्ली

Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी के इनोवेशन एंड इन्क्यूवेशन सेंटर के इन्क्यूबेटरी स्टार्टअप वोव्हेल्म प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक सह बीआइटी सिंदरी के छात्र सैयद अदनान अहमद को होंडा मानेसर में उनके स्टार्टअप को भारत सेफ्टी प्रोग्राम के तहत 10 लाख रुपये का सीड ग्रांट मिला. होंडा मोटरसाईकिल एंड स्कूटर इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित भारत सेफ्टी प्रोग्राम के स्क्रीनिंग मे शामिल 150 से अधिक स्टार्टअप प्रतिभागियों मे शाटलिस्ट किया गया. जिनमें टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप अपना स्थान बना पाए थे. 21 मार्च को मानेसर में टाप 10 के बीच खिताबी मुकाबला हुआ. जिसमें सैयद अदनान अहमद का स्टार्टअप ने अपनी तकनीकी उपयोगिता और दमदार विजन के बल पर 10 लाख रुपये का ग्रांट अपने नाम किया. आइआइटी दिल्ली इस स्टार्टअप को अगले दो वर्षों तक सपोर्ट और मेंटरशिप प्रदान करेगा.

जेटीयू कुलपति, निदेशक ने दी बधाई

झारखंड प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ डी के सिंह, बीआइटी सिंदरी के निदेशक डाॅ पंकज राय प्रो प्रकाश कुमार , प्रो मुकेश चंद्रा ने इस सफलता पर बधाई दी है. कहा कि वोव्हेल्म की सफलता हमारे छात्रो की रचनात्मकता और नवाचार के प्रति उनके जुनून का प्रतीक है . यस जीत कैंपस में उद्यमिता को एक नई प्रेरणा देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >