Dhanbad News: बीआइटी के पूर्व छात्र बने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर

Dhanbad News: बिहार के समस्तीपुर के निवासी हैं अजय कुमार नंद

Dhanbad News: बिहार के समस्तीपुर के निवासी हैं अजय कुमार नंद Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग के 1986-90 बैच के पूर्व छात्र. आइपीएस अधिकारी अजय कुमार नंद को कोलकाता का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से बीआइटी सिंदरी में हर्ष का माहौल है. उनके गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के असैनिक अभियंत्रण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सह वरीय प्रशासी पदाधिकारी डॉ बीडी यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अजय कुमार उनके सहपाठी और घनिष्ठ मित्र रहे हैं. वह अपने बैच के सेकेंड टॉपर थे. निदेशक डाॅ पंकज राय ने अजय कुमार नंद को बधाई दी है. कहा है कि बीआइटी सिंदरी हमेशा प्रतिभाओं को निखारने का केंद्र रहा है. प्रो प्रफुल कुमार शर्मा. डीन एलुमनी डाॅ प्रकाश कुमार .जनरल वार्डन प्रो मनोज कुमार. कैरियर विकाश केंद्र के अध्यक्ष डाॅ धनश्याम डीन अकादमी डाॅ डीके तांती ने बधाई दी है. वह बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड स्थित धमौन गांव के निवासी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >