Dhanbad News : कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक मौत, एक घायल

Dhanbad News : बोकारो के भतुआ बस्ती का निवासी था मृतक कामदेव महतो.

Dhanbad News : धनबाद-बोकारो फोरलेन में महुदा मोड़ डाउन चौक के समीप शुक्रवार की देर रात एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को बीजीएच भेजा दिया. मृतक कामदेव महतो उर्फ आनंद (28) भतुआ बस्ती बोकारो का रहने वाला था. जबकि घायल कैलाश प्रसाद महतो तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगरी कला बस्ती का निवासी है. कामदेव महतो दैनिक मजदूरी करता था. मृतक के परिजनों ने बताया कि कामदेव महतो एवं कैलाश प्रसाद महतो दोनों बाइक से बोकारो भतुआ से नगरीकला जा रहे थे. इसी दौरान महुदा मोड़ के समीप बाइक में पेट्रोल लेने के लिए गोलाई में घूम रहे थे. तभी आगे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर ही गिर पड़े. इस घटना में कामदेव महतो की मौत हो गयी, जबकि कैलाश प्रसाद महतो के दाहिना पैर की हड्डी टूट गयी. मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया. परिजन ने शव का दामोदर नदी में दाह संस्कार कर दिया. मृतक के परिवार में दो वर्ष का एक बच्चा व पत्नी के अलावा अन्य परिजन हैं. घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं कार के मालिक ने मानवता के नाते मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >