Dhanbad News: भारत स्वाभिमान ने निरसा में निकाली तिरंगा यात्रा

Dhanbad News: धूमधाम से मनाया गया संगठन का 32वां स्थापना दिवस

Dhanbad News: धूमधाम से मनाया गया संगठन का 32वां स्थापना दिवस

Dhanbad News: भारत स्वाभिमान न्यास का 32वां जिला स्तरीय स्थापना दिवस सोमवार को निरसा में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान करीब एक किमी तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक मंजीत सिंह कर रहे थे. कार्यक्रम में निरसा, केलियासोल, एग्यारकुंड, गोविंदपुर, बलियापुर, टुंडी, धनबाद, झरिया, बाघमारा, गोमो, कतरास सहित अन्य मंडलों से पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए.

पंजाबी मिलन में हुआ सभी का जुटान

सभी सदस्यों का जुटान निरसा पंजाबी मिलन गुरुद्वारा में हुआ. सुबह में हवन के पश्चात पतंजलि योग समिति का ध्वज फहराया गया. तत्पश्चात शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा पंजाबी मिलन से निरसा हटिया मोड़, चौक, सिनेमा हॉल मोड़ होते हुए निरसा के नयाडांगा काली मंदिर पहुंची. यात्रा में झांकी भी शामिल थी. पुरुलिया का छऊ नृत्य टीम, ढोल नगाड़ा टीम शामिल थी. सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे. छोटी बच्चियों को भारत माता के रूप में शोभा यात्रा में शामिल हुईं. इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा निरसा गूंज उठा. नयाडांगा काली मंदिर मैदान में अतिथियों का स्वागत किया गया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज के योग संदेश को घर-घर पहुंचने का काम भारत स्वाभिमान न्यास कर रही है. वरिष्ठ नेता अशोक मंडल ने कहा कि योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग को घर-घर पहुंचाने का काम किया. आज भारत परम वैभव पर पहुंचने के लिए अग्रसर है.

इनकी रही भागीदारी

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता, जेएलकेएम नेता अशोक मंडल, ब्रांड एंबेसडर श्वेता किन्नर, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, संगठन मंत्री रविंद्र नाथ जी, दिलीप सिंह, विनय मंडल, श्यामल मुखर्जी, धर्मदेव शर्मा, राजकुमार पासवान, सोनाराम महतो, शैलेंद्र जी, उमाशंकर जी, प्रभाकर जी, अशोक गुप्ता, रंजीत कुमार बिल्लू, गुरु चरण सिंह, शशि भूषण जी, प्रयाग कुंभकार, महेश्वर प्रसाद, मोहन कुमार, आनंद कुमार, अरविंद कुमार, महेश पासवान, धीरेंद्र महतो के अलावा स्थानीय निरसा के कार्यकर्ताओं में मुखिया अजय पासवान, योगेंद्र यादव, मनोज सिंह, नया डांगा काली मंदिर कमेटी का अध्यक्ष मखू सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, जीतू सिंह, रविंद्र प्रधान, मधुरेंद्र गोस्वामी, विजय विशाल, तरुण कुमार, हर हर आर्य, तपेश्वर चौहान, ललिता चौहान, मुन्ना सिंह, सरोज यादव, कुंदन सिंह, बबलू तिवारी, सोना मिश्रा, डब्ल्यू सिंह, राजू झा, मनोज सिंह आदि शामिल थे. अध्यक्षता जिला संयोजक मनजीत सिंह तथा संचालन प्रभाकर व मनोज सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >