सड़क दुर्घटना में भौंरा के युवक की मौत, मातम

सड़क हादसे में युवक की मौत

भौंरा ओपी क्षेत्र के जहाजटांड़ बस्ती निवासी बसीसीएल कर्मी विभूति भूषण महतो के पुत्र सरोज महतो (26) की मौत बुधवार की रात को सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतक अपनी बाइक से बोकारो जा रहा था. इसी दौरान चंदनकियारी प्रखंड के तलगड़िया ओपी अंतर्गत बाटबिनोर मोड़ पर वह मवेशी से टकरा कर सड़क पर गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बीजीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर सरोज के परिजन बीजीएच पहुंचे. बोकारो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. गुरुवार की देर शाम मृतक का शव उसके जहाजटांड़ बस्ती पहुंची. शव पहुंचते ही बस्ती में मातम पसर गया. मृतक की मां शिवानी महतो, पिता विभूति भूषण महतो, भाई पंकज महतो समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक दो भाईयों में बड़ा था. वह ठेकेदारी करता था. उसकी अपनी जेसीबी मशीन भी है. उसका अंतिम संस्कार जहाजटांड़ दामोदर नदी घाट पर किया गया. श्री महतो भौंरा कोलियरी कार्यालय में क्लर्क कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >