लायंस क्लब हरिणा की ओर से मंगलवार को हरिणा बाजार स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना, सामूहिक हवन व भंडारे का आयोजन किया गया. पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक हवन में क्लब के सदस्यों ने आहुति दी. इसके बाद आयोजित भंडारे में 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाभोग प्रसाद ग्रहण किया.
मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन केसी पॉल, लायन सुनील कुमार सिंह, लायन मनोज वर्णवाल, लायन राजेश कुमार वर्णवाल, लायन सुप्रिया कुमारी, लायन सौरव कुमार सिन्हा, लायन आशुतोष बर्मन और लायन आशा शर्मा समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद थे.
