Dhanbad News : भादो अमावस्या : महुदा में शोभा यात्रा के साथ दो दिवसीय महोत्सव शुरू

Dhanbad News : भादो अमावस्या : महुदा में शोभा यात्रा के साथ दो दिवसीय महोत्सव शुरू

Dhanbad News : सती मित्र मंडल महुदा की ओर से राणी सती दादी मंदिर महुदा बाजार में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से की गयी. इसको लेकर मंगल कलश व शोभा यात्रा निकाली गयी. श्री राणी सती दादी मंदिर महुदा बाजार से निकली शोभा यात्रा ने पूरे महुदा बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भक्तगण झूम रहे थे. मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह लेकर मंगल कलश लेकर चल रही थीं. दादीजी को भेाग चढ़ाया गया. रात को भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ. सफल बनाने में सती मित्र मंडल के विश्वनाथ पटवारी, पवन पुजारी, सूरज कुमार अग्रवाल, श्रवण कुमार गोयल, दिनेश पटवारी, राजेंद्र संघी, ओमप्रकाश पटवारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >