इजे एरिया में बीसीकेयू नेता ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

बीसीकेयू नेता ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

जोड़ापोखर

. बीसीकेयू के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री व बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य निताई महतो इजे एरिया महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर छह जून से इजे एरिया भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय गेट के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन के बाद 12 सितंबर 2023 को प्रबंधन एवं यूनियन के साथ समझौता वार्ता हुई थी, जिसमें प्रबंधन ने कुछ मांगों पर सहमति जताई थी. लेकिन प्रबंधन ने मजदूरों के साथ वादाखिलाफी की है, जिस कारण मजदूरों में काफी रोष है. उन्होंने कहा है कि मजदूरों की मांगों में सुदामडीह रिवर साइड में बंद डिस्पेंसरी को अविलंब चालू कर सौंदर्यीयकरण करने, आउटसोर्सिंग में कार्यरत ठेका मजदूरों को एचपीसी के तहत वेतन का भुगतान करने, अस्पताल में आउटडोर से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >