निरसा.
बीसीकेयू नें मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी के पक्ष को विजयी बनाने के लिए इसीएल मुगमा क्षेत्र के बैजना कोलियरी में सोमवार को आमसभा की. अध्यक्षता भक्ति पद मोदी व संचालन मागन बाउरी ने की. सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि मोदी सरकार कोल इंडिया का शेयर बेचकर तथा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोलरियों का निजीकरण कर रही है. एमडीओ और रेवेन्यू शेयरिंग के माध्यम से कोयला खदानों को नीलाम किया जा रहा है. जगदीश रवानी को विजय बनाने का फैसला किया गया. मौके पर मागन बाउरी, लालू ओझा, रामजी यादव, दीपक सिंह, अमित मुखर्जी, उत्तम कर, विनय सिंह, तारक रविदास , खोखन दास, माधव रविदास, डीबी मानिकपुरी, मो अख्तर, पापन चटर्जी, दयामय सूत्रधार, किशोर माझी, कमल बाउरी आदि थे.मासस प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान चलाया :
कालूबथान
. मासस के लोकसभा प्रत्याशी जगदीश रवानी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की अगुआई में निरसा दक्षिण क्षेत्र के सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसको लेकर जुलूस निकाला गया. लालपहाड़ी में सभा की गयी. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मासस ने गांव के युवक को प्रत्याशी बनाया है. प्रत्याशी जगदीश रवानी ने कहा कि मासस 24 घंटे जनता के बीच रहती है. मौके पर जिप सदस्य बादल बाउरी, कार्तिक दत्ता, आगम राम, पूर्व मुखिया षष्टीपद सिंह, दिल मोहम्मद, समशुद्दीन अंसारी, मुकेश सिंह, मुखिया हीरामणि टुडु, आशा देवी, नमिता महंतों, बबिता महतो, गोपाल दास आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
