अगस्त में BCCL की चाल सुस्त, 12 में 10 एरिया उत्पादन-डिस्पैच लक्ष्य से फिसले

अगस्त 2026-27 में बीसीसीएल का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. 12 एरिया में से केवल 2 ही उत्पादन और डिस्पैच के लक्ष्य को पार कर सके. बाकी 10 एरिया पिछड़ गए, जिससे कंपनी का कुल प्रदर्शन प्रभावित हुआ.

धनबाद. चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त माह में बीसीसीएल का प्रदर्शन लक्ष्य के अनुरूप नहीं रहा. कंपनी के मासिक आंकड़ों के अनुसार 12 एरिया में से सिर्फ लोदना और कुसुंडा ही उत्पादन और डिस्पैच दोनों मोर्चों पर लक्ष्य से आगे रहे. बाकी 10 एरिया दोनों मामलों में अपने लक्ष्य से पीछे रह गये.

इसका असर कंपनी के कुल उत्पादन पर पड़ा. अगस्त में बीसीसीएल ने 2.48 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य रखा था, लेकिन वास्तविक उत्पादन 2.21 मिलियन टन ही रहा. इस तरह कंपनी 0.27 मिलियन टन लक्ष्य से पीछे रही और उत्पादन उपलब्धि 89.26 फीसदी रही.

उत्पादन में लोदना एरिया का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. यहां 0.60 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 0.83 मिलियन टन उत्पादन हुआ. उपलब्धि 137.62 फीसदी रही. कुसुंडा ने 0.31 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 0.33 मिलियन टन उत्पादन कर 108.33 फीसदी उपलब्धि हासिल की.

गोविंदपुर सबसे पीछे, वेस्टर्न झरिया की भी खराब स्थिति

अगस्त में उत्पादन के मामले में गोविंदपुर एरिया सबसे पीछे रहा. 0.12 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले यहां सिर्फ 0.02 मिलियन टन उत्पादन हुआ. उपलब्धि 18.89 फीसदी रही.

वेस्टर्न झरिया एरिया 27.53 फीसदी, कतरास 41.50 फीसदी और बरोरा 46.29 फीसदी उपलब्धि के साथ लक्ष्य से काफी पीछे रहे. पीबी एरिया ने 50.13 फीसदी और सिजुआ ने 52.88 फीसदी उपलब्धि हासिल की.

ब्लॉक-टू की उत्पादन उपलब्धि 88.06 फीसदी और बस्ताकोला की 92.03 फीसदी रही. ईस्टर्न झरिया 94.23 फीसदी और चांच-विक्टोरिया 78.77 फीसदी पर रहा. आंकड़ों से स्पष्ट है कि अधिकांश एरिया अगस्त में उत्पादन लक्ष्य हासिल नहीं कर सके.

डिस्पैच में लक्ष्य के करीब पहुंची कंपनी

उत्पादन की तुलना में डिस्पैच में बीसीसीएल का प्रदर्शन बेहतर रहा. अगस्त में कंपनी ने 2.79 मिलियन टन डिस्पैच का लक्ष्य तय किया था, जबकि वास्तविक डिस्पैच 2.73 मिलियन टन रहा. उपलब्धि 97.73 फीसदी रही. यानी लक्ष्य से 0.06 मिलियन टन की कमी रही.

डिस्पैच में भी लोदना एरिया ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया. 0.63 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 0.97 मिलियन टन डिस्पैच हुआ और उपलब्धि 153.83 फीसदी रही. कुसुंडा ने 0.40 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 0.41 मिलियन टन डिस्पैच कर 101.93 फीसदी उपलब्धि दर्ज की.

10 एरिया में उत्पादन और डिस्पैच दोनों लक्ष्य से कम

अगस्त के आंकड़ों की सबसे अहम तस्वीर यह है कि लोदना और कुसुंडा को छोड़कर बाकी सभी 10 एरिया उत्पादन और डिस्पैच दोनों में लक्ष्य से पीछे रहे.

ये भी पढ़ें: न दाल भिगोने की जरूरत न बैटर फर्मेंट करने की टेंशन, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी डोसे

डिस्पैच में वेस्टर्न झरिया सबसे निचले पायदान पर रहा. यहां 0.06 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले महज 0.02 मिलियन टन डिस्पैच हुआ. उपलब्धि 38.71 फीसदी रही.

पीबी एरिया की डिस्पैच उपलब्धि 49.16 फीसदी, बरोरा की 58.30 फीसदी और ईस्टर्न झरिया की 73.30 फीसदी रही. गोविंदपुर 74.71 फीसदी, सिजुआ 84.38 फीसदी, कतरास 86.64 फीसदी और ब्लॉक-टू 87.94 फीसदी पर रहे.

दो एरिया के प्रदर्शन से संभली कंपनी की स्थिति

अगस्त में बीसीसीएल के कुल प्रदर्शन को सबसे ज्यादा लोदना और कुसुंडा के बेहतर प्रदर्शन ने संभाला. दोनों एरिया ने उत्पादन और डिस्पैच में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की, लेकिन बाकी 10 एरिया की कमी की पूरी भरपाई नहीं हो सकी.

उत्पादन लक्ष्य में 10.74 फीसदी की कमी कंपनी के लिए चिंता का विषय रही. वहीं डिस्पैच 97.73 फीसदी तक पहुंचने से इस मोर्चे पर प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा.

उत्पादन की स्थिति

एरियालक्ष्यउत्पादनउपलब्धि
बरोरा0.200.0946.29%
ब्लॉक-टू0.370.3388.06%
गोविंदपुर0.120.0218.89%
कतरास0.100.0441.50%
सिजुआ0.240.1352.88%
कुसुंडा0.310.33108.33%
पीबी एरिया0.060.0350.13%
बस्ताकोला0.220.2092.03%
लोदना0.600.83137.62%
ईस्टर्न झरिया0.160.1594.23%
वेस्टर्न झरिया0.050.0127.53%
चांच-विक्टोरिया0.060.0578.77%
बीसीसीएल कुल2.482.2189.26%

उत्पादन के आंकड़े मिलियन टन में, अगस्त माह के हैं.

डिस्पैच की स्थिति

एरियालक्ष्यडिस्पैचउपलब्धि
बरोरा0.260.1558.30%
ब्लॉक-टू0.380.3487.94%
गोविंदपुर0.120.0974.71%
कतरास0.120.1086.64%
सिजुआ0.260.2284.38%
कुसुंडा0.400.41101.93%
पीबी एरिया0.060.0349.16%
बस्ताकोला0.260.2490.29%
लोदना0.630.97153.83%
ईस्टर्न झरिया0.170.1373.30%
वेस्टर्न झरिया0.060.0238.71%
चांच-विक्टोरिया0.060.0348.41%
बीसीसीएल कुल2.792.7397.73%

डिस्पैच के आंकड़े मिलियन टन में, अगस्त माह के हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >