रविवार की ड्यूटी पर बीसीसीएल का ब्रेक, जरूरी सेवाओं को ही छूट

बीसीसीएल ने अनावश्यक श्रम लागत कम करने के लिए रविवार की ड्यूटी पर सख्ती की है। अब बिना अनुमति के कर्मचारियों को काम पर बुलाने पर होगी सख्त कार्रवाई।

बीसीसीएल में रविवार को कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर प्रबंधन बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. संस्कृति में सुधार व अनावश्यक श्रम लागत पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुख्यालय, एरिया ऑफिस, पीओ कार्यालय और यूनिट स्तर के दफ्तरों में रविवार को कर्मचारियों की तैनाती सीमित करने की योजना बनायी गयी है.

सूचना के मुताबिक आगामी 23 अगस्त से ही नयी व्यवस्था का लागू होना संभव है. प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रविवार को केवल अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जायेगा.

एरिया महाप्रबंधक व निदेशक की पूर्व अनुमति जरूरी

अत्यावश्यक होने पर कर्मचारियों को ड्यूटी एलॉट करने के लिए संबंधित अधिकारियों की सिफारिश के साथ पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी. एरिया स्तर पर मैनपावर की तैनाती के लिए संबंधित एरिया के महाप्रबंधक की मंजूरी जरूरी होगी. बीसीसीएल मुख्यालय के विभागों में कर्मचारियों को रविवार को काम पर लगाने के लिए संबंधित निदेशक की पूर्व स्वीकृति लेनी होगी. सूचना के मुताबिक बिना मंजूरी रविवार को कर्मचारियों से काम कराने पर प्रबंधन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है.

गत चार रविवार का मांगा गया ब्योरा

व्यवस्था लागू करने से पहले प्रबंधन ने सभी एरिया जीएम और विभागाध्यक्षों से पिछले चार रविवार का ब्योरा मांगा है. इसमें प्रत्येक रविवार को तैनात किये गये कुल कर्मचारियों और मैनशिफ्ट की जानकारी देनी होगी. इस आंकड़े की तुलना सामान्य कार्यदिवसों के औसत मैनशिफ्ट से भी की जायेगी. इससे रविवार की तैनाती की वास्तविक जरूरत और अतिरिक्त मैनपावर की स्थिति का आकलन किया जायेगा.

हर रविवार 11 बजे तक देनी होगी सूची

नयी व्यवस्था के तहत प्रत्येक रविवार की सुबह 11 बजे से पहले स्वीकृत मैनपावर की सूची को-ऑर्डिनेशन ग्रुप में पोस्ट करना अनिवार्य होगा. साथ ही रविवार की तैनाती की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने की जिम्मेदारी टीएस को दी गयी है. प्रबंधन के इस कदम से रविवार की ड्यूटी में पारदर्शिता बढ़ने और केवल जरूरी काम के लिए ही मैनपावर इस्तेमाल होने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manohar kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >