Dhanbad News: बीबीएमकेयू के प्रो. मंजर हुसैन का हुआ व्याख्यान

Dhanbad News: हर युग की सामाजिक-सांस्कृतिक परिस्थितियों को गजल ने किया समाहित

Dhanbad News: उपमुख्य संवाददाता, धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के उर्दू विभाग में एक गरिमामयी शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मंजर हुसैन ने “उर्दू गजल का इर्तिकाई सफर: इब्तिदा ता हाल” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक और नात-ए-रसूल से हुई. विभागाध्यक्ष डॉ. आलमगीर साहिल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनके अनुभव को छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया.

अपने व्याख्यान में प्रो. मंजर हुसैन ने उर्दू गजल के विकास, शिल्प और बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला. उन्होंने वली दकनी से लेकर आधुनिक दौर तक गजल की यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि गजल ने हर युग की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को अपने भीतर समाहित किया है.

ऐसे आयोजन से समृद्ध होता है शैक्षणिक वातावरण :

कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संगोष्ठियां छात्रों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाती हैं और शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध बनाती हैं. संचालन शहबाज रहबर व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अब्दुल मतीन ने किया. संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के शिक्षकों, शोधार्थियों और बड़ी संख्या में छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >