Dhanbad News: बीबीएमकेयू : इस्तेमाल नहीं होने से दो साल में 36 करोड़ रुपये लौटे

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में हॉस्टल और शिक्षक क्वार्टर निर्माण के लिए राज्य सरकार से प्राप्त 36 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं हो सका. यह राशि वापस लौट गयी.

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में हॉस्टल और शिक्षक क्वार्टर निर्माण के लिए राज्य सरकार से प्राप्त 36 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं हो सका. यह राशि वापस लौट गयी. विश्वविद्यालय को इसकी जानकारी तब हुई जब राजभवन की ओर से इस राशि की वापसी को लेकर पत्राचार किया गया. सीसीडीसी डॉ आरके तिवारी ने बताया कि जब यह राशि विश्वविद्यालय को मिली थी, तब वे इस पद पर नहीं थे. उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं दी गयी थी. अब झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) के माध्यम से इस राशि को दोबारा उपयोग करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है.

तत्कालीन कुलपति डॉ सुखदेव भोई के कार्यकाल में मिली थी स्वीकृति

यह राशि वर्ष 2023 में तत्कालीन कुलपति डॉ सुखदेव भोई के कार्यकाल में जेएसबीसीसीएल द्वारा स्वीकृत की गई थी. योजना के अनुसार विश्वविद्यालय में शिक्षक क्वार्टर और छात्राओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करना था. राशि मिलने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी और दो साल में पीएल अकाउंट में बिना उपयोग की गयी राशि लौट गयी. रजिस्ट्रार डॉ धनंजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि राशि वापस चली गयी है, लेकिन आवंटन रद्द नहीं हुआ है. यदि जेएसबीसीसीएल टेंडर करती है तो विश्वविद्यालय को फिर से यह राशि मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >