Dhanbad News: पंचायत प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की हुई बैठक Dhanbad News: निरसा की बारबेंदिया जलापूर्ति योजना को लेकर बेलडांगा पानी टंकी परिसर में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता की बैठक हुई. बैठक में जिप सदस्य दीपाली रुहीदास ने कहा कि बारबेंदिया जलापूर्ति योजना से उपचुरिया, पोद्दारडीह, हरिहरपुर, कृष्णकनाली, रतनपुर, पल्हारपुर, बेलडांगा, संबंधपुर आदि गांवों में शीघ्र जलापूर्ति की मांग की. कहा गया कि गर्मी को देखते हुए जल सहिया एवं जलापूर्ति विभाग जल्द इन गांव में जलापूर्ति की व्यवस्था करे. इस संबंध में डीडीसी से वार्ता भी हुई है. डीडीसी ने आश्वासन दिया कि एक साल तक विभाग द्वारा योजना की देखरेख की जायेगी. इसके बाद ग्रामीणों को रख-रखाव के लिए दिया जायेगा. जिप सदस्य दीपाली रुहीदास ने कहा कि अप्रैल से जलापूर्ति शुरू हो जायेगी. मौके पर मुखिया कन्हाई दास व अपर्णा तिवारी, सहिया मीना देवी, रूपा तिवारी, मिताली मंडल, नमिता हांसदा, विश्वनाथ रविदास सहित अन्य थे.
Dhanbad News: अप्रैल में चालू होगी बारबेंदिया ग्रामीण जलापूर्ति योजना

Dhanbad News: अप्रैल में चालू होगी बारबेंदिया ग्रामीण जलापूर्ति योजना
Copied link
Dhanbad News: पंचायत प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की हुई बैठक