पुलिया ढही, सड़क बनी जानलेवा; बरई में हादसे से बाल-बाल बचा युवक

नावाडीह के बरई में जर्जर सड़क और टूटी पुलिया के कारण एक युवक हादसे का शिकार होते-होते बचा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की है।

नावाडीह प्रखंड के बनकटवा मोड़ के पास बजरंगबली स्थान से केंदैया मोड़ तक करीब दो किलोमीटर मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और करीब दो माह से मुख्य पुलिया के टूटे रहने के कारण आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

शनिवार की अहले सुबह बरई निवासी युवक राहुल साव इसी क्षतिग्रस्त पुलिया में अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसे में वह गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बचा. बताया गया कि राहुल साव वाहन से भारी सामान लेकर गुजर रहा था.

इसी दौरान पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से में वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया. युवक को गिरता देख राधेश्याम साव, अजय साव, बालेश्वर रजक और रूपेश महतो तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला. स्थानीय लोगों के अनुसार समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

युवा आजसू नेता सह पूर्व नावाडीह सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने मामले को लेकर नावाडीह के बीडीओ और बोकारो उपायुक्त से सड़क व पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की अनुशंसा गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से करीब एक वर्ष पूर्व कराई गई थी, बावजूद इसके अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क नावाडीह को ऊपरघाट से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है.प्रतिदिन हजारों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. किसानों के लिए भी खेतों तथा मवेशियों तक पहुंचने का यह प्रमुख रास्ता है.

पुलिया टूटने से स्कूली बच्चों समेत पैदल राहगीरों को भी परेशानी हो रही है.रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है.इस मौके पर धनेश्वर तुरी, राहुल साव, सुनील मंडल और संतोष अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >