बलियापुर : पुल की रेलिंग तोड़ खेत में गिरा टैंकर, चालक-खलासी घायल

सिंदरी से तेज रफ्तार से आ रहा एक टैंकर (बलकर वाहन) शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गोविंदपुर-बलियापुर रोड पर सिंदूरपुर जोड़िया पुल की रेलिंग तोड़ खेत में गिर गया.

गोविंदपुर-बलियापुर रोड पर सिंदूरपुर जोड़िया पुल पर हुई घटना

बलियापुर.

सिंदरी से तेज रफ्तार से आ रहा एक टैंकर (बलकर वाहन) शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गोविंदपुर-बलियापुर रोड पर सिंदूरपुर जोड़िया पुल की रेलिंग तोड़ खेत में गिर गया. घटना में टैंकर चालक शेख मुजीबुर व खलासी रूबीलाल हेंब्रम बुरी तरह घायल हो गये. इस दौरान जोरदार आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे और टैंकर के केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला. सूचना पाकर बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक व खलासी को इलाज के लिए बलियापुर सीएचसी भेजा. वहां से दोनों को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया.

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति ठप :

बताया जाता है कि टैंकर आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था. इसी दौरान घटना घटी. घायल चालक व खलासी दोनों पश्चिम बंगाल के वीरभूमि के रहने वाले हैं. इस घटना से सड़क किनारे बिछायी गयी मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी. इससे पानी बह गया. घटना के बाद बलियापुर के कई गांवों में जलापूर्ति ठप हो गयी है. भीषण गर्मी में जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >