पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2, धनबाद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभागीय ड्रिल्ड ट्यूबवेल की मरम्मत और रखरखाव के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से वाहन, श्रमिक, टूल्स एवं प्लांट उपलब्ध कराने को लेकर ई-प्रोक्योरमेंट टेंडर जारी किया है.
यह टेंडर दूसरी कॉल के रूप में निकाला गया है. टेंडर के तहत बाघमारा सेक्शन में विभागीय रूप से ड्रिल किये गये 109 ट्यूबवेल के रखरखाव और मरम्मत के लिए ट्रैकर अथवा उपयुक्त वाहन के साथ आवश्यक श्रमिक, उपकरण और प्लांट उपलब्ध कराने होंगे.
120 दिन में पूरा करना है काम
विभाग ने संबंधित कार्य के लिए अनुमानित लागत 1 लाख 18 हजार 623 रुपये निर्धारित की है. 120 दिन में काम पूरा करना होगा. विभाग के अनुसार चयनित एजेंसी को ट्यूबवेल में होने वाली गड़बड़िबियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने होंगे. भुगतान ई-प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया में किया जायेगा. कार्य में पीडब्ल्यूडी कोड के संबंधित प्रावधान लागू होंगे.
29 अगस्त तक जमा होगी ऑनलाइन बोली
इच्छुक संवेदकों को झारखंड सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर ऑनलाइन बिड जमा करनी होगी. बिडर के पास वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट और पोर्टल पर आवश्यक एनरोलमेंट होना अनिवार्य है. विभाग ने संवेदकों को अंतिम समय में तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय से पहले बिड अपलोड करने की सलाह दी है.
टेंडर संबंधी विस्तृत जानकारी और दस्तावेज jharkhandtenders.gov.in पर उपलब्ध हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट सेवा से संबंधित किसी विवाद के कारण किसी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा. साथ ही अनुमानित लागत में आवश्यकता के अनुसार वृद्धि या कमी संभव है. प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि टेंडर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय ट्यूबवेल की मरम्मत एवं रखरखाव व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है, ताकि पेयजल आपूर्ति में तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय तक परेशानी न हो.
