Dhanbad News : बाघमारा विधायक ने ईस्ट बसुरिया प्रबंधन से की वार्ता

Dhanbad News : बाघमारा विधायक ने ईस्ट बसुरिया प्रबंधन से की वार्ता

Dhanbad News : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने 12 सूत्री मांगों पर कुसुंडा क्षेत्र की ईस्ट बसुरिया कोलियरी कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी रंजीत से शुक्रवार को वार्ता की. वार्ता में मुख्य रूप से यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित थे. वार्ता में यूनियन ने मांगपत्र में मजदूर समस्याओं को रखा. उस पर परियोजना पदाधिकारी ने काम करने का सकारात्मक आश्वासन दिया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से सुरक्षा पदाधिकारी कमलकांत कुमार, अभियंता जितेंद्र कुमार, यूनियन की ओर से शाखा अध्यक्ष राम किशोर ठाकुर, चंदन कुमार, डबलू आलम, राम सिंह, रामाधार यादव, उपेंद्र प्रसाद निर्मल, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, मनोज कुमार रवानी, राजेश चौहान, राजीव कुमार रंजन, योगेंद्र कुमार, रूफल बाउरी, बलराम बाउरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >