Dhanbad News : डीवीसी कल्याण केंद्र मैथन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज किया गया. उद्घाटन परियोजना प्रमुख सुमन प्रसाद सिंह ने किया. परियोजना प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता हैं, बल्कि व्यक्तित्व को भी निखारने के साथ फिट रखता है. फिटनेस ही सफलता की असल कुंजी है. मौके पर दिलीप कुमार सिंह, सीजीएम (प्रणाली) जयंत दत्ता, वरिष्ठ जीएम (विद्युत) रोशन लकड़ा, विप्लव सरकार, लोमस कुमार, पार्थसारथी मुखर्जी, तपन राय, उज्ज्वल बनर्जी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
