Dhanbad News : ब्लॉक दो में सतर्कता जागरूकता तिमाही अभियान शुरू

Dhanbad News : ब्लॉक दो में सतर्कता जागरूकता तिमाही अभियान शुरू

Dhanbad News : ब्लॉक-दो क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता तिमाही अभियान की शुरुआत सोमवार को सतर्कता शपथ लेकर की गयी. यह अभियान 17 नवंबर को समापन किया जायेगा. सतर्कता शपथ के दौरान क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, सभी विभागों के कर्मचारी एवं सुरक्षा प्रहरी मौजूद थे. क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक अनिल कुमार द्वारा मौजूद सभी को तीन माह तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता अभियान से अवगत करवाकर कराया गया. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनामिका द्वारा सभी मौजूद अधिकारी एवं कर्मियों को सतर्कता की शपथ दिलायी. मौके पर वित्त प्रबंधक शशांक शेखर जायसवाल, विद्युत एवं यांत्रिक अभियंता आलोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशासन प्रवीण कुमार झा, असैनिक अभियंता साक्षी रेनी होरो, क्रय एवं विक्रय प्रबंधक चंद्रजीत कुमार, नोडल अधिकारी सुरक्षा राजीव रंजन, उपप्रबंधक मानव संसाधन अजय सिंह यादव, सहायक प्रबंधक खनन रवि रंजन प्रसाद, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन सुश्री स्नेहा, सहायक प्रबंधक पर्यावरण पुरुषोत्तम कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >