Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर देर रात की घटना, रांची से लौटे थे पुलिस पदाधिकारी
Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर गोविंदपुर थाना में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी के साथ ऑटो चालकों और उनके साथियों ने मारपीट की. पुलिस पदाधिकारी को सिर में गंभीर चोटें आयी हैं. मामले को लेकर धनबाद थाना में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदपुर थाना में पदस्थापित एसआइ गिरधारी कुमार साव एक कांड से संबंधित चिकित्सक द्वारा संरक्षित वेसरा को राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची में जमा कराने गए थे. लौटने के क्रम में वे रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से शुक्रवार की रात करीब 9.38 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे. स्टेशन के बाहर एक ऑटो में अधिक भाड़ा वसूले जाने को लेकर कुछ यात्री उतरने लगे, जिसमें वह भी शामिल थे. इस दौरान उन्होंने स्वयं को थाना का पदाधिकारी बताते हुए अधिक भाड़ा लेने का कारण पूछा और वाहन का नंबर देखने लगे.Dhanbad News: किराया विवाद पर ऑटो चालकों ने गोविंदपुर के दारोगा को बेरहमी से पीटा

Dhanbad News: किराया विवाद पर ऑटो चालकों ने गोविंदपुर के दारोगा को बेरहमी से पीटा
Copied link
Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर देर रात की घटना, रांची से लौटे थे पुलिस पदाधिकारी