कर्जदार की प्रताड़ना से परेशान था अनुपम

मुनीडीह गेस्ट हाउस में अनुपम दास की ौत मामले में कर्ज की बात सामने आ रही है

पोस्टमार्टम के समय मृतक की जेब से मिला सुसाइडल नोट. पुटकी. बीसीसीएल के डब्लूजे एरिया मुनीडीह गेस्ट हाउस में शुक्रवार की सुबह गेस्ट हाउस के कैटरिंग मैनेजर अनुपम दास की आत्महत्या मामले में शनिवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पोस्टमार्टम के पूर्व उसकी पॉकेट से सुसाइडल नोट बरामद हुआ. सुसाइडल नोट में अनुपम दास ने दो लोगों का जिक्र किया है. इसमें कहा गया है कि वह कर्जदारों की प्रताड़ना से परेशान था. इसलिए आत्महत्या कर रहा है. हालांकि मुनीडीह ओपी प्रभारी संतोष कुमार महतो ने किसी भी सुसाइडल नोट मिलने से इंकार किया है. वहीं मोबाइल के संबंध पूछे जाने पर श्री महतो ने कहा अनुपम का मोबाइल उनके परिजन ले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >