Dhanbad News : टुंडी में डायरिया से फिर एक की मौत, आधा दर्जन पीड़ित

Dhanbad News : टुंडी में डायरिया से फिर एक की मौत, आधा दर्जन पीड़ित

Dhanbad News : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र की उकमा पंचायत अंतर्गत शहरपुरा गांव में डायरिया से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत मंगलवार को हो गयी. प्रखंड क्षेत्र में डायरिया से यह चौथी मौत है. शहरपुरा गांव के लगभग 58 वर्षीय लक्ष्मण मुर्मू को सोमवार को अचानक उल्टी और दस्त होने के बाद रात 11:30 बजे एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में मंगलवार सुबह 7:25 बजे उसकी मौत हो गयी. इधर, गांव में डायरिया फैलने की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार सुबह शहरपुरा गांव पहुंची और वहां की स्वास्थ्य सहिया और क्षेत्र की सीएचओ से डायरिया की स्थिति के बारे में जानकारी ली. पाया गया कि मृतक की बेटी धनी मुर्मू (23) भी डायरिया से पीड़ित है, जिसका इलाज घर में ही चल रहा है. गांव में गंभीर स्थिति को देखते हुए दो कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिंगरायडीह से एक और केंदुआटांड़ से एक डायरिया पीड़ित को अस्पताल भेजा गया है. एसएनएमएमसीएच धनबाद में अभी भी दो मरीज, जबकि टुंडी सीएचसी में दो मरीज भर्ती हैं. सीएचसी प्रभारी डॉ श्रवण कुमार का क्षेत्र में नजर नहीं आने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगातार जारी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम में मुख्य रूप से डॉ विकास राणा, सुजीत कुमार, ज्वाला पासवान, शिबू रजक, सुरेश टुडू आदि शामिल थे.

इसके पूर्व जिन मरीजों की हुई है मौत

गणेश मरांडी लटानी आदिवासी टोला

बुंदिया भोक्ताइन घोषालडीह भोक्ता टोला

जयलाल भोक्ता घोषालडीह भोक्ता टोला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >