Dhanbad News: पूर्वी टुंडी में डायरिया से फिर एक की मौत, 16 अस्पताल में

Dhanbad News: घोषालडीह भोगता टोला के रहने वाले थे जयलाल भोक्ता

Dhanbad News: घोषालडीह भोगता टोला के रहने वाले थे जयलाल भोक्ताDhanbad News: डायरिया प्रभावित पूर्वी टुंडी में के घोषालडीह भोगता टोला निवासी 70 वर्षीय जयलाल भोक्ता ने इलाज के दौरान एसएनएमएमसीएच धनबाद में बुधवार को दम तोड़ दिया. जयलाल को सोमवार सुबह डायरिया से पीड़ित होने के बाद टुंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से मंगलवार शाम को उसे एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया था. मृतक के साथ उसकी बुजुर्ग पत्नी पार्वती भोक्ता, बेटी ममता भोक्ता व उसके पुत्र ने एम्बुलेंस की सहायता से शाम के लगभग 4 बजे शव लेकर घोषालडीह पहुंचे, जहां से खटिया में लादकर उसे घर तक ले जाया गया. पिछले चार दिनों के अंदर ही डायरिया से दूसरी मौत हो जाने के बाद भोक्ता टोला में दहशत का माहौल है, वहीं पूर्वी टुंडी में डायरिया से मौत की यह तीसरी घटना है. गढ़ रघुनाथपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास राणा मौत की सूचना पाकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे और एम्बुलेंस की व्यवस्था कर शव को घर भेजा.

काफी कमजोर थे जयलाल, सांस लेने में थी दिक्कत : चिकित्सा प्रभारी

टुंडी सीएचसी प्रभारी डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि जयलाल भोक्ता काफी कमजोर थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. हालांकि उन्हें डायरिया होने पर ही टुंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया था. बताया कि टुंडी सीएचसी में पूर्वी टुंडी क्षेत्र के अभी भी 14 डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हैं. बुधवार सुबह भी सिंगरायडीह गांव से दो डायरिया पीड़ित बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >