Dhanbad News: भीषण गर्मी में धनबाद स्टेशन के सारे वाटर एटीएम बंद, एक माह बाद खुलेंगी

स्टॉलों से ठंडे पानी की बोतल खरीदने को विवश हैं यात्री. पुरानी कंपनी का करार 31 मई को हो गया है खत्म. नयी एजेंसी एक जुलाई से संभालेगी काम.

भीषण गर्मी के बीच धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है. कारण स्टेशन परिसर में लगे 10 से अधिक वाटर एटीएम बंद पड़े हैं. ऐसे में यात्रियों को ठंडा पानी खरीदने के लिए स्टॉलों पर निर्भर होना पड़ रहा है. बताया जाता है कि वाटर एटीएम का संचालन कर रही पुरानी कंपनी का रेलवे के साथ करार 31 मई को समाप्त हो गया है. वहीं नयी एजेंसी को संचालन की जिम्मेदारी एक जुलाई से सौंपी जानी है. दोनों एजेंसियों के काम के बीच एक माह का अंतराल रहने के कारण जून भर स्टेशन के सभी वाटर एटीएम बंद रहेंगे. इधर टेंडर में जून माह को छोड़ने से रेलवे के काम करने के तरीके पर सवाल उठ रहा है.

खरीदना पड़ रहा बोतलबंद पानी

सोमवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ऐसे में यात्रियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. यात्रियों का कहना है कि वाटर एटीएम बंद होने से उन्हें अधिक कीमत पर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है. वाटर एटीएम से पांच रुपये में एक लीटर पानी मिल जाता था. अब स्टॉल से 14 रुपये में पानी की बोतल खरीदने पड़ी रही है.

वाटर कूलर भी पर्याप्त नहीं

धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर ठंडे पेयजल की सीमित व्यवस्था है. प्लेटफॉर्म संख्या 4-5, 6-7 और 8 पर केवल एक या दो ही वाटर कूलर लगे हैं. इनमें यात्रियों की लंबी कतारें लग रही हैं. लगातार पानी लेने से कई बार कूलरों से ठंडा पानी नहीं मिल पाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >