Dhanbad News : रोजगार के लिए आजसू ने न्यू मधुबन वाशरी में शुरू किया बेमियादी धरना

Dhanbad News : रोजगार के लिए आजसू ने न्यू मधुबन वाशरी में शुरू किया बेमियादी धरना

Dhanbad News : ब्लॉक दो क्षेत्र के न्यू मधुबन कोल वाशरी के लोडिंग प्वाइंट में प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने एवं प्रभावित गांवों में पानी, बिजली व सड़क सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को आजसू ने लोडिंग प्वाइंट को जाम कर दिया. उसके बाद बेमियादी धरना शुरू किया. उसके कारण वाश्ड कोल की ट्रांसपोर्टिंग एवं रैक लोडिंग बाधित हो गयी. इस्पात संयंत्र जाने वाला रैक भी खड़ा है. नेतृत्व कर रहे जिला सासंद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी ने कहा कि मांगों को लेकर पूर्व में महाप्रबंधक के साथ सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की वार्ता हुई थी. उसमें प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया था. लेकिन दो महीना बीत जाने के बाद मांगों को पूरा नहीं किया. उसके बाद फिर आश्वासन मिला. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, खानू महतो, राजेश महतो, शंकर महतो, महावीर लोहार, अशोक महतो, मनोज महतो, किशुन महतो, मुकेश कुमार, पांडव लोहार, पंकज कुमार, अरुण कुमार, अजय शर्मा, अमृत मांझी, राजेश महतो, महावीर लोहार, विष्णु महतो, अशोक महतो, ठाकुर महतो, कार्तिक लोहार, पिंटू कुमार महतो, कृष्णा महतो, चंदन कुमार महतो आदि थे.

• Scanned by Gmail

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >