धनबाद मंडल के 19 स्टेशनों पर अब आसानी से मिलेगा टिकट, रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था

धनबाद मंडल में यात्रियों को अनारक्षित टिकट मिलने की प्रक्रिया अब और आसान होगी. मंडल प्रशासन ने 19 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) नियुक्त करने का फैसला किया है. इच्छुक अभ्यर्थी 1 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

धनबाद. पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने यात्रियों को अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में पहल की है. मंडल प्रशासन ने एनएसजी-6 श्रेणी के 19 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. चयनित एजेंटों की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए कमीशन आधारित व्यवस्था के तहत की जायेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्टेशनों पर एसटीबीए यात्रियों को अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे छोटे एवं मध्यम श्रेणी के स्टेशनों पर टिकट वितरण व्यवस्था अधिक सुगम होने की उम्मीद है.

एक अक्तूबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

रेलवे ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किये हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर शाम चार बजे तक निर्धारित की गयी है. निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: पुलिस लाइन के पास अचानक सड़क धंसी, तेज धमाके से उछला कंक्रीट; गेल की पाइपलाइन में ब्लास्ट

इन 19 स्टेशनों पर होगी नियुक्ति

धनबाद मंडल के जिन स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्त किये जायेंगे, उनमें भंडारीदाह, कर्माहाट, फाफराकुंड, दिलवा, डुमरी विहार, कुजू, कंसार नवादा, गुरमुरा, खुलदिल रोड, मगरदाहा, जोगीडीह, मेरालग्राम, कुसुंडा, रमना, मिर्चाधुरी, बंधुआ, मतारी, बेरमो और फुलवारीटांड़ स्टेशन शामिल हैं.

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे का मानना है कि एसटीबीए व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में सुविधा होगी. कई छोटे स्टेशनों पर टिकट उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा. इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकट प्राप्त करने में होने वाली परेशानी कम होगी.

रेलवे कर्मचारियों का दबाव भी होगा कम

एसटीबीए प्रणाली से रेलवे कर्मचारियों पर टिकट वितरण का अतिरिक्त दबाव कम होने की उम्मीद है. एजेंटों को टिकट बिक्री के आधार पर कमीशन दिया जायेगा. ऐसे में एजेंसी के लिए टिकट बिक्री बढ़ाना और यात्रियों को समय पर टिकट उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इससे टिकट वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी और यात्री-केंद्रित बन सकेगी.

रेलवे ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित शर्तों और दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर आवेदन जमा करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ जेल से धनबाद में बड़ी वारदात की साजिश! भूली में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >