Dhanbad News : आंदोलन के बाद मृत कोलकर्मी की आश्रित पत्नी को मिला नियोजन

Dhanbad News : आंदोलन के बाद मृत कोलकर्मी की आश्रित पत्नी को मिला नियोजन

Dhanbad News : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के मधुबन फिल्टर प्लांट में कार्यरत ट्रामर प्रभु मुंडा (47वर्ष) के आश्रित को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर यूनियन प्रतिनिधि क्षेत्रीय कार्यालय में धरना पर बैठे. यूनियनों द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रबंधन ने विधायक शत्रुधन महतो के हस्तक्षेप पर यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. उसमें प्रबंधन द्वारा प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी. मृतक की आश्रित पत्नी नीतू देवी नियुक्ति पत्र विधायक शत्रुघ्न महतो व यूनियन प्रतिनिधियों ने दिया. अन्य बकाया राशि का भुगतान करने आश्वासन दिया गया. मौके पर एजीएम जीके मेहता, पीओ टीएस चौहान, एपीएम अभिराज शेखर, प्रबंधक प्रशासन हेमंत कुमार हेना, प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, संदीप कुमार शर्मा तथा यूनियन प्रतिनिधियों में जेके झा, लगनदेव यादव, संतोष गोराईं, मंगल हेंब्रम, दयाल महतो, उमाकांत राय, गणेश सिंह, एनडी पांडेय, नंदु दुशाध, देवानंद राजभर, प्रेम कुमार राजवार, बिरंची शर्मा, रामस्वरूप मिश्रा, जगदीश रवानी, हीरालाल महतो, एचएन प्रसाद गांधी, संजय कुमार सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >